कांग्रेस नेता अशोक जाट जिलाबदर नाराज़ कांग्रेसी उतरें सड़कों पर कलेक्टर कार्यालय पर किया प्रदर्शन पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग
भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । किसान नेता अशोक जाट को जिलाबदर किये जाने के विरोध में आज कांग्रेस ने कलेक्टर कार्यालय पर जंगी प्रदर्शन किया।इस दौरान पुलिस ने बेरिकेट्स फांद रहें कार्यकताओं पर हल्का बल प्रयोग किया। जिसमें कुछ कार्यकर्ता कों चोंट भी आईं हैं।
बता दें कि कलेक्टर ने जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक जाट को उज्जैन से तडी पार कर दिया है।जिसके खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। प्रशासन द्वारा की गई इस कार्यवाही के विरोध में आज कांग्रेस ने कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया।इस दौरान तरणताल से कोठी पैलेस तक कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए पहुंचे।
यहां पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से बेरिकेट्स लगा कर रास्ता बंद कर दिया था।पदशन के दौरान कार्यकर्ताओ ने बेरिकेट्स गिरा कर अन्दर जाने का प्रयास किया। जिन्हें रोकने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। इसमें एक दो लोगों को हल्की फुल्की चोंट भी आईं हैं।
हालांकि विघायक महेश परमार पुलिस का घेरा तोड़ कर दूसरी और कूद गये जिन्हें पुलिस ने रोका।आज हुए आन्दोलन में जिले भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुये।इसको देखते हुए कोठी पैलेस पर तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
विधायक महेश परमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसान नेता अशोक जाट के खिलाफ की गई जिलाबदर की कार्यवाही वापस नहीं ली गई तो कांग्रेस भी चुप बैठने वाली नहीं है। कांग्रेस एक बड़ा आन्दोलन करेंगी जिसमें पार्टी के कई बड़े नेता शामिल होंगे।








Comments
Post a Comment