एमजी रोड नाला निर्माण का आयुक्त ने किया निरीक्षण




भारत सागर न्यूज/देवास। 15 मई, शहर के विकास कार्यों के तहत एमजी रोड के कायाकल्प के लिए चल  नाला निर्माण के कार्य का आयुक्त दलीप कुमार ने गुरुवार को मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।  




आयुक्त ने एमजी रोड पर पैदल भ्रमण कर दोनों ओर नाला निर्माण कार्य का जायजा लिया। निर्माण में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने मौके पर रहवासियों और व्यवसायियों से चर्चा की और मानसून से पहले कार्य पूर्ण करने में सहयोग की अपील की। 



 
आयुक्त ने नाला निर्माण में बाधा बन रहे बिंदुओं पर भवन/ संपत्ति के स्वामियों से संवाद कर समाधान भी निकाला। व्यवसायियों ने आयुक्त द्वारा स्वयं मौके पर चर्चा करने पर पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। 




आयुक्त ने स्पष्ट किया कि जिन भवन और संपत्ति स्वामियों को जारी सूचना पत्र में दी गई समयावधि में अपना निर्माण नहीं हटाया गया तो समयावधि समाप्त होने के बाद निगम टीम द्वारा निर्माण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।




Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा