13 वर्ष बाद ग्राम कालूखेड़ी मे गांव गेर माता पूजन सम्पन्न, सुरक्षा व्यवस्था के रहे पुख्ता इंतजाम





देवास। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 5 ग्राम कालूखेड़ी मे लगभग 13 वर्ष बाद गांव गेर माता पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत प्रातः 6 बजे से शोभायात्रा के साथ हुई। शोभायात्रा ने पूरे गांव मे भ्रमण किया, जिसमे ग्रामीणजनो ने हिस्सा लिया। गांव गेर माता पूजन समरसता के भाव से सभी जाति समाज के लोग गाँव उपस्थित रहे। गांव के मुखिया बद्रीलाल पटेल द्वारा पूजन सम्पन्न कराई गई। इस अवसर पर गांव के प्रत्येक घर बाहर से मेहमानो का आगमन हुआ। यजमान एवं मेहमान द्वारा गांव गेर माता पूजन के दौरान व्यवहारिक एवं मांगलिक रस्मे निभाई गई। यह जानकारी देते हुए इंदरसिंह गौड़ ने बताया कि नगर पालिक निगम एवं पुलिस प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओ को किसी प्रकार समस्या ना हो, इस हेतु साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, चिकित्सा व्यवस्था तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस अवसर पर बद्रीलाल पटेल, छतरसिंह गौड़, आचार्य पं. भूपेन्द्र व्यास, रामचंदर, श्रीराम, चेनसिंह पटेल सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीणजन उपस्थित थे।

 

 




Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा