समर कप इंटर स्कूल कराते चैम्पियनशीप का आयोजन सम्पन्न


देवास। स्पोर्टस डेवलपमेंट आरगनाईजेशन की ओर से समर कप इंटर स्कूल कराते चैम्पियनशीप का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर मुखर्जी नगर मे किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर मुखर्जी नगर के खेल प्रशिक्षक आतिश माली ने बताया कि चैम्पियनशीप मे विभिन्न स्कूलो व क्लबो के 60 विद्यार्थियो ने काता व फाईट की प्रतियोगिता मे अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता मे मुख्य अतिथि वार्ड 34 के पार्षद राजेश यादव, सेनथाम स्कूल के खेल प्रभारी राजीव कोठिया, स्कूल प्राचार्या इंदिरा शर्मा एवं स्कूल के व्यवस्थापक जयशंकर शर्मा उपस्थित थे। प्रतियोगिता के उद्घाटन मे कराते प्रशिक्षक, राजीव चौहान ने फाईट की जानकारी देते हुए नए नियमो के बारे मे बताया। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन सेन्ट मेरी कान्वेंट के खेल प्रशिक्षक दीपक बामनिया, अक्षय हांड्गे, तरूण परमार, मयुरेश साहु, रघुवीरसिंह, यशस्वी सेन, नेहा यादव ने सहयोग किया। 


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन