हरियाली दिवस मनाते हुए बच्चो ने नाटक के माध्यम से समझाया वृक्षो का महत्व


देवास। जेम्स एकेडमी इटावा में 7 अगस्त को पर्यावरण जागरूकता के लिए हरियाली दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था संचालिका उर्मिला दुबे ने माँ सरस्वती के समझ दीप प्रज्जवलित कर किया। विद्यालय की प्राचार्या गायत्री भटेले द्वारा संस्था प्रमुख आदित्य दुबे तथा ऋचा दुबे का पुष्पाहार से स्वागत किया। तत्पश्चात कार्यक्रम का संचालन कु. वीणा भावसार एवं कु. भावना माते ने किया। श्रीमती ऋचा दुबे ने कार्यक्रम में बच्चो को हरी सब्जियो, फलो के महत्व को समझाते हुए ग्लोबल वार्मिंग से होने वाले दुष्प्रभावो को बताया तथा उन्हें पौधारोपण के लिए प्रेरित किया। वृक्षो से होने वाले लाभो के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कु. वीणा भावसार ने विद्यालय के समस्त शिक्षिकाओ व छात्रो को शपथ दिलाई। बच्चो व शिक्षको ने शपथ ली कि पर्यावरण की रक्षा हेतु व हमारे विश्व के स्वास्थ्य भविष्य हेतु हम सभी परिवार के समस्त परिजनो के जन्मदिवस पर एक-एक वृक्ष का रोपण करेंगे तथा उसके पूर्ण विकसित होने तक उसकी विकसित होने तक उनकी देखभाल करेंगे। विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चो वृक्ष के महत्व को समझाते हुए एक नाटक भी प्रस्तुत किया तथा बच्चो के माध्यम से ही विद्यालय के परिसर में पौधारोपण किया। अंत में आभार कमलेश राठौर ने माना।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा