अ.भा.बलाई समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बच्चों को मिठाई वितरित की
देवास। अखिल भारतीय बलाई समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार ने ग्राम ऐनाबाद में बच्चों को मिठाई वितरित कर दीपावली की बधाई दी। श्री परमार ने इस अवसर पर उपस्थितजनों को नशा न करने एवं नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई, आपने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का आव्हान किया। इस अवसर पर एडव्होकेट राकेश सोलंकी, रोहित सोलंकी, ओमप्रकाश पंवार, विजेन्द्र सोलंकी, अखिलेश, सीताराम सोलंकी, सजन सोलंकी आदि उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment