आंवला नवमी पर महिलाओं ने पूजन कर की सुख-समृद्धि की कामना
देवास। आंवला नवमी के अवसर पर बुधवार को महिलाओं ने सामुहिक रूप से आंवले के वृक्ष का पूजन किया तथा उसके नीचे बैठकर भोजन ग्रहण किया। राजरानी धूत ने बताया कि आंवला नवमी पर बजरंगपुरा स्थित प्रदीप लाठी के निवास स्थान पर आंवला नवमी पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नगर की कई महिलाओं ने पूजा कर भोजन ग्रहण किया। ब्राह्मणो को भोजन कराया गया। दीपावली पश्चात आने वाली नवमी को आंवला नवमी मनाई जाती है। इस दिन महिलाएं घर में सुख, शांति और समृद्धि की कामना लेकर आवंले के वृक्ष का पूजन करने के बाद उसी वृक्ष के नीचे बैठकर भोजन भी करती हैं। महिलाएं आंवले के वृक्ष की पूजा की और सुख-समृद्धि की कामना करती है। इस अवसर पर शैला लाठी, रेखा, हर्षला, खुशबू लाठी, सुनिता, संगीता, रंजना, विमला पसारी, विभा, विष्णुकांत महेश्वरी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने श्रृंगार कर आंवले की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की।
Comments
Post a Comment