द हिमालय एकेडमी में बाल दिवस कार्यक्रम सम्पन्न



देवास। द हिमालय एकेडमी में बाल दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरविन्द सिंह चौहान एसडीएम देवास रहे। श्री चौहान ने अपने उद्बोधन में बच्चों को महापुरूषों के पथ पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अन्तर्गत नन्हें-मुन्ने बच्चों द्वारा राधाकृष्ण, नरेन्द्र मोदी, जवाहरलाल नेहरू, पुलिस, स्पाईडरमेन, डॉक्टर, शिक्षक, परी, बाहुबली, मिकी-माउस, भालू आदि बनकर रोचक प्रस्तुतियाँ दी गई। विगत दिनों आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी एसडीएम श्री चौहान द्वारा पुरूस्कृत किया गया।


Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा