मन के हारे हार है मन के जीते जीत है : शिवराज निमोले


पुनासा। पुनासा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रोहिणी के रहने वाले शिवराज निमोले ने अपनी पढ़ाई पूरी करके व्यवसाय प्रारंभ करने की सोच रहे थे लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नही थी कि खुद का व्यवसाय प्रारंभ कर सके पर शिवराज ने अपने मन मे ठान लिया था कि खुद का व्यवसाय प्रारंभ करु कुछ दिनों बाद शिवराज को अपने दोस्तों से मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का पता चला यूवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना प्रारंभ की इस योजना की मदद से  कई युवा अपना स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर आत्मनिर्भर बन चुके हैं , शिवराज को दोस्तों से ज्ञात हुआ कि अनुसूचित जाति के युवाओं को स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने के लिए अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति की योजना के तहत आर्थिक मदद मिलती है फिर शिवराज ने खंडवा के अंत्यावसायी कार्यालय जाकर पूछताछ की ओर अपने  व्यवसाय हार्डवेयर की दुकान स्थापित करने के लिए ऋण लेने के सम्बंध में जानकारी ली कुछ दिनों में शिवराज को सात लाख रुपये का प्रकरण स्वीकृत हुआ, शिवराज ने कुछ पूंजी अपने घर से लगाई और पुनासा के मुख्य बाजार में मारुति इंटरप्राइजेस नाम से प्रारंभ की वही शिवराज ने बताया कि उसे लगभग 2 लाख रुपए की सब्सिडी का लाभ भी मिला शिवराज का व्यवसाय चल निकला और आर्थिक रूप से इस योजना के कारण वह आत्मनिर्भर   बना इस सफलता का श्रेय शिवराज ने अंत्यावसायी की मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना को दिया, वह हर माह बैंक ऋण की सोलह हजार रुपए की किश्त दे रहा है अब शिवराज ओर उसके परिवार के सभी सदस्य खुश हैं ।


Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा