राज्य स्तरीय रग्बी कार्निवाल कप में देवास जिले के खिलाडिय़ो का रहा दबदबा


देवास। मध्यप्रदेश में पहली बार रग्बी कार्निवाल कप स्टेट चैंपियनशिप 2019 शाजापुर में सम्पन्न हुई। राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में देवास जिले के खिलाडिय़ो का दबदबा रहा। इसमें प्रदेश से लगभग 46 टीमें हिस्सा लिया। द एवरेस्ट इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ी अंडर-19 बालिका अंजली शर्मा प्रथम स्थान पर टीम में शामिल रही। वही अंडर 18 बालक देवराज सांगते (कप्तान), आदित्य सिंह राजपूत, प्रियांशु पांडे, विनायक घोरपड़े, आदित्य तिवारी, प्रबल पवार, अजय डांगी दूसरे स्थान पर एवं अंडर 14 बालक में राजवीरसिंह राजपूत (कप्तान), समीर खान, चिंटू डांगी, पंकज चौधरी, शेखर कुमावत, मिथिलेश बैरागी, ऋषि बोडाना, आदर्श चौधरी टीम में शामिल रह कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। संस्था संचालक अतुल मद्धम, पंकज महाजन, हरीश महाजन, लकी महाजन, अमित तिवारी, संस्था प्राचार्य तृप्ति जेम्स एवं समस्त स्टाफ ने खिलाडिय़ों व कोच संदीप जाधव, उर्वशी मंडलोई को इस उपलब्धि पर बधाई दी। 


Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा