नेहरू युवा केन्द्र का जिला स्तरीय युवा सम्मेलन सम्पन्न

-राष्ट्र निर्माण निर्माण का दायित्व युवाओ का है-  सांसद सोलंकी



देवास। युवा जागरूक बने और अपनी सोच सकारात्मक रखे। अपने दायित्वो को समझे, यदि यह सब हो सके तो विश्व की सबसे बड़ी युवा आबादी वाला हमारा देश परम वैभव को अवश्य ही प्राप्त करेगा। नेहरू युवा केन्द्र ग्रामीण युवाओ के बीच कार्य करते हुए सराहनीय पहल कर रहा है। युवा सम्मेलन में जिले के कौने-कौने से बड़ी संख्या में उपस्थित युवा इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र का निर्माण बगैर युवा पीढ़ी के सक्रिय सहयोग के संभव नही है। युवाओ को इस दायित्व का निर्वाहन करना ही होगा। उक्त वक्तव्य सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी ने नेहरू युवा केन्द्र द्वारा मल्हार स्मृति मंदिर में 15 नवंबर को आयोजित जिला स्तरीय युवा मण्डल प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोंधित करते हुए कहें। प्रारंभ में केन्द्र के जिला समन्वयक अरविंद श्रीधर ने स्वागत भाषण देते हुए केन्द्र के कार्यक्रमो की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित युवा मण्डलो को खेल सामग्री वितरीत की गई। सम्मेलन में उपस्थित 400 से अधिक युवाओ को सम्मेलन में सहभागिता करने के लिए स्वयंसेवक नितिन यादव, देवेन्द्रसिंह राजपूत, सपना पटेल, मेघा सामरे, प्रवीण यादव, पूजा वर्मा, सूरज सोलंकी, निर्मल गुर्जर, रामेश्वर, गणेश बागडिया, रचना बकोरे, संजय धानवे, कुलता कर्पे, रितेश लवंशी ने भी प्रेरित किया। संचालन लेखापाल अनिल जैन ने किया एवं आभार हंसराज मालवीय ने माना। अंत में राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।


Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा