लाकडाउन की ड्युटी के बीच मना महिला आरक्षक का जन्म दिन 


 

 तरुण गुप्ता , मूंदी:- कोरोना जैसी महामारी के बीच पुलिस विभाग का प्रत्येक कर्मचारी  हर पल मुस्तैद रहकर दायित्व का निर्वाह कर रहा है ऐसे चुनोती भरे समय मे मून्दी पुलिस थाने की महिला आरक्षक  आशा मंडलोई का जन्म दिन थाना स्टाफ़ ने टीआई अंतिम पवार की अगुवाई मे मून्दी बस स्टेंड पर मनाया. खुशी के इस अवसर पर बस स्टेंड पर महिला आरक्षक ने  केक काटा सभी ने उन्हे जन्म दिन की अनन्त शुभ कामनाए दी. इस अवसर पर टीआई अंतिम पवार. उप निरीक्षक बी. एस. मंडलोई , एएसआई के एस दसोन्दी सहित स्टाफ़ के सदस्य उपस्थित थे

Comments