देवास जिले में अब तक 445.31 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज, जानिए किस क्षेत्र में कितनी हुई वर्षा !

       देवास, 18 जुलाई 2020/  जारी मानसून सत्र में दिनांक 18 जुलाई  2020  की स्थिति में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अब तक औसत रूप से कुल 445.31 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक खातेगांव में 706, सोनकच्छ में 616, उदयनगर में 482.80, हाटपीपल्या में 511, बागली में 432, टोंकखुर्द में 376, कन्नौद में 319, सतवास में 303  तथा देवास में 262 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।


पिछले 24 घंटों में 03.20 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज


         पिछले 24 घंटों में  उदय नगर  में 03.80, कन्नौद में 01, सतवास में 11, खातेगांव में 13 तथा शेष केन्‍द्रों पर शून्‍य  मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी।  


पिछले साल अब तक 264.11 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई थी


          अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत मानसून सत्र में अभी तक  264.11  मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। जिसमें देवास में 199, टोंकखुर्द में 247, सोनकचछ में 311, हाटपीपल्या में 191, बागली में 356, उदयनगर में 377, कन्नौद में 147, सतवास में 272, खातेगांव में 277 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।  


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन