शासकीय सेवकों के लिये अच्छी खबर ! 7वें वेतनमान के एरियर की तीसरी किश्त की शेष 75 प्रतिशत राशि के नगद भुगतान का आदेश जारी

वित्त मंत्री ने बजट भाषण में किया था शेष राशि के भुगतान का वादा 




देवास / राज्य शासन ने शासकीय सेवकों के हित में सातवें वेतनमान की तीसरी किश्त के एरियर की शेष 75 प्रतिशत राशि का नगद भुगतान का निर्णय लिया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। पूर्व में राज्य शासन द्वारा एरियर की तृतीय और अंतिम किश्त की 25 प्रतिशत राशि का नगद भुगतान शासकीय सेवकों को किया गया था। वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने बजट भाषण में शेष राशि के भुगतान का वादा किया था।

समस्त शासकीय सेवकों को सातवें वेतनमान के एरियर्स की तृतीय और अंतिम किश्त की शेष 75 प्रतिशत राशि का नियमानुसार अनिवार्य कटौत्रे पश्चात नगद भुगतान किया जायेगा। राष्ट्रीय पेंशन योजना के अभिदाता सदस्यों को देय राशि का अंशदाता तथा शासन के नियमानुसार अंशदान उपरान्त देय राशि का नगद भुगतान किया जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा