बिजली की गड़ गड़ाहट के साथ हुई बारिश, किसानों की चिंता बढ़ी



सोनकच्छ, विजेंद्र नागर, 9111148214

सोनकच्छ- नगर में गुरुवार रात 8:00 बजे घने बादल बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बरस उठे। लगभग 20 मिनट तक तेज हवा के साथ तेज बारिश भी हुई,  जिससे मौसम में ठंडक घुल गई।  बारिश से किसान की चिंता और बढ़ गई क्योंकि कई खेतों में अभी भी फसल खड़ी है तो कई खेतों में कटी हुई फसलें पड़ी है ऐसे में बारिश का आना किसानों के लिए चिंता का विषय है। एक तरफ पहले ही कोरोना ने किसानों की हालत खराब कर दी थी एवं सोयाबीन की फसल मैं भी काफी नुकसान उठाना पड़ा जिससे अभी तक वह उठ नहीं पाए, ऐसे में बेमौसम हुई बारिश का आना चिंताजनक है।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा