निगम कर्मचारियों का अनूठा आयोजन : पॉलिथीन की अर्थी निकालकर दिया प्लास्टिक मुक्त का संदेश........

पॉलिथीन को पूर्ण रूप से खत्म कर देवास को स्वच्छ बनाए : सभापति रवि जैन 



देवास। नगर पालिका निगम कर्मचारियों द्वारा शहर में अनोखा आयोजन करते हुए शहर के प्रमुख मार्गो पर पॉलिथीन की अर्थी निकाली गई। शहर में लगातार निगम कर्मचारियों द्वारा पॉलिथीन थैली को लेकर लोगों को जागरुक करने के लिए संदेश दिया जा रहा है। बावजूद इसके शहर में प्रतिबंध होने के बाद भी कई जगह अब भी दुकानदार पॉलिथीन थैली का उपयोग करते दिखाई देते है। ऐसे में निगम कर्मचारियों ने शहर में लोगों को संदेश देने के लिए अनूठा आयोजन कर शहर के प्रमुख मार्गों पर पॉलिथीन की अर्थी निकाली। जिससे लोगों को समझ में आए की अब पॉलिथीन का अंत हो गया है।



निगम के अरुण तोमर ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव व 2023 का स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर आयुक्त के निर्देशनुसार प्लास्टिक प्रतिबंध को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है और इसी तर्ज पर शुक्रवार को पॉलिथीन की अर्थी को हमने एमजी रोड़ पर निकालकर यह संदेश दिया है कि देवास से पॉलिथीन की मृत्यु हो चुकी है। आज के बाद शहर से प्लास्टिक को पूर्णत: बंद कर दिया है।

नगर निगम सभापति रवि जैन ने बताया कि नगर निगम कर्मचारियों द्वारा शहर के व्यापारियों व नगरवासियों से आव्हान करने के लिए पॉलिथीन की प्रतिकात्मक निकाली गई। उसमें सीधा संदेश हम देना चाहते है कि पॉलिथीन को पूर्ण रूप से खत्म कर देवास को स्वच्छ बनाए।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन