अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस मनाया.....

राष्ट्रगान के साथ फहराया कांग्रेस का ध्वज 



भारत सागर न्यूजहाटपिपल्या।(संजू सिसोदिया)अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर देवास जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पटेल, कप्तान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष छगनलाल मिस्त्री, भरत सिंह देवगढ़, ज्योतिषाचार्य कन्हैयालाल सोनी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र गामी, पार्षद बंसी तवर, पार्षद हारुन मंसूरी, पार्षद अजीत राजावत, पार्षद पिंटू जमोडिया, शहर युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष बंटी गरोठिया, विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र पटेल, विधानसभा प्रवक्ता मनोहर भाटिया, अनिल धोसरिया आदि उपस्थित थे।


सर्वप्रथम महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। तत्पश्चात कांग्रेस पार्टी का ध्वज फहराकर राष्ट्रगान गाया। इस अवसर पर पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल सोनी, नगर पंचायत कर्मचारी सेवानिवृत्त रायसिंह सेंधव, कांग्रेस कार्यकर्ता अजीज मंसूरी का साफा बांधकर सम्मान किया। इस अवसर पर अंकित जैन, अनिल धोसरिया, सहित समस्त कांग्रेेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा प्रवक्ता मनोहर भाटिया ने किया एवं आभार शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण कुमाार जायसवाल ने माना। 




Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

होटल कर्मचारी ने दिया ईमानदारी का परिचय, लोटाया पैसों और गहनों से भरा बैग