राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता मिलन समारोह का सम्पन्न, जिलेभर के कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा !



देवास। जिले के ग्राम सुकल्या-क्षिप्रा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता मिलन समारोह जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल के नेतृत्व में आयोजित किया गया। देवास से क्षिप्रा सुकल्या तक वाहनों के काफिले के साथ रैली निकाली जो शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए सुकल्या धर्मशाला पहुंचकर सम्पन्न हुई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप सिंह पवार प्रदेश महिला अध्यक्ष इंदौर श्रीमती चंदाराय ने कार्यकर्ता मिलन समारोह सम्मेलन का शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष पटेल ने अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप सिंह पवार ने कहां कि यह सम्मेलन से शुरुआत हुई है। पूरे मध्यप्रदेश में कार्यकर्ता मिलन सम्मेलन समारोह के माध्यम से सदस्यता कार्यकर्ता जोड़ो अभियान  प्रारंभ किया जाएगा। प्रदेश महिला अध्यक्ष चंदा राय ने बताया कि मप्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार में राज्य में बालिका वर्ग महिला वर्ग सुरक्षित नहीं है। आए दिन उन पर अत्याचार दुष्कर्म जैसी घटना हो रही है और गुंडागर्दी हो रही है। आगामी चुनाव को देखते हुए अनेक मुद्दे पर चर्चा भी की। उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं और युवा वर्ग को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में आने के लिए आह्वान किया। इस अवसर पर महासचिव इंदौर के.के तिवारी, देवेंद्र राजावत, योगेश शर्मा, राम सिंह सेंधव, जाफर शेख, विपिन पांचाल, पंकज मिश्रा आदिल खान, राजेंद्र पटेल, कपिल पटेल, आकाश शर्मा, महेश पटेल, सत्यनारायण पटेल, संतोष पटेल, सज्जन सिंह बागरी, बजेसिंह कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे। संचालन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल ने किया। आभार युवा नेता मुकेश पटेल ने माना।


Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक मे प्रबंधक एवं अधिकारीयो ने दिया ईमानदारी का परिचय