दिल्ली पंजाब की तरह मप्र में भी उन्नत सेवाएं देंगे- केजरीवाल

देवास जिले से सैकड़ों लोग हुए सम्मेलन में शामिल


देवास। आम आदमी पार्टी ने दशहरा मैदान भोपाल से आगामी विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया। भोपाल में आयोजित किए गए इस कार्यकर्ता सम्मेलन में आम आदमी पार्टी देवास के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ठाकुर के नेतृत्व में जिलेभर से सैकड़ों लोग शामिल हुए। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में जिस प्रकार से स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा के लिए अच्छे काम किए। वैसे ही अगर हमारी सरकार मध्यप्रदेश में बनती है तो हम मध्य प्रदेश को देश का उन्नत राज्य बना देंगे। मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस ने बारी-बारी से राज किया लेकिन गलत नीतियों के कारण अभी भी रोजगार के लिए युवा तरस रहे हैं। कई उद्योग धंधे  बंद पड़े है। ना तो रोजगार मिल रहा है लोगों को और न हीं शिक्षा के क्षेत्र में कोई सार्थक कार्य किया जा रहा है। व्यापम के आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।  मुख्यमंत्री के विभाग महिला बाल विकास में बड़ा घोटाला हुआ पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रदेश में सबसे बड़ी समस्या भ्रष्टाचार है। यहां चुने हुए विधायक भी खरीदें और बेंचे जाते हैं। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता निकिता सूर्यवंशी, जाकिर खान, दीपक मालवीय, डॉक्टर आरके झाला, हुसैन शेख, सुनील चौहान, सादिक पटेल, राहुल गोस्वामी सोनकच्छ, फतेह मोहम्मद शेख, डॉक्टर भंवर सिंह जागीरदार, सोनकच्छ मनोज कंठाली हाटपिपलिया, मनोरमा राठौड़, कमल पाराशर, रेवाराम जाट, अखिलेश जाटव, सोनकच्छ प्रहलाद सिंह राठौड सर, दिलीप सिंह राजपूत, कैलाश मिश्रा, धर्मेंद्र चौहान, इमरान खान, एसपीएस ठाकुर सहित जिले भर के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। यह जानकारी पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ठाकुर ने दी।





Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

क्या देवास में पवार परिवार के आसपास विघ्नसंतोषी, विघटनकारी असामाजिक, अवसरवादियों सहित अवैध व गैर कानूनी कारोबारियों का जमघट कोई गहरी साजिश है ? या ..... ?