प्राकृतिक खेती करने और मोटा अनाज उगाने की जानकारी के लिए किसान मोर्चा ने निकाली जनजागरण रैली !

देवास। मध्यप्रदेश किसान मोर्चा के यशस्वी प्रदेशाध्यक्ष दर्शनसिंह चौधरी के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत 9 अप्रैल, रविवार को देवास जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह गोहिल के मार्गदर्शन में समस्त मंडलों में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जन जागरण अभियान के रूप में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। मंडलों में पैदल मार्च करके लोगों को जागरूक करना है। इसी को लेकर देवास किसान मोर्चा के तीनो मण्डलों के पदाधिकारियो ने देवास किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिवराज सिंह गोहिल की उपस्थिति में जागरूकता रैली कलश गार्डन से नंदा नगर मेंढकी चक तक निकालकर किसानो को प्राकृतिक खेती करने और मोटा अनाज उगाने आदि के विषय में जानकारी दी। इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला मिडिया प्रभारी अशोक पोरवाल, कार्यालयमंत्री रामेश्वर धाकड़, जूनियर मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष राहुल चौधरी (गरीब किसान), मण्डल अध्यक्ष राहुल प्रजापति, दर्शन कुमावत, अजय अग्रवाल, गोपाल मुकाती, सुरेंद्र ठाकुर, पंकज देवलिया, प्रकाश मामा, कार्तिक प्रजापत, नेमीचंद, बाबूलाल चौधरी फोफाजी, सिद्धू बा, विनोद शर्मा जी सहित कई पदाधिकारी और किसान उपस्थित थे।








Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन