रहवासी क्षेत्र में पहले से डली 11 केवी लाइन के ऊपर एक ओर लाईन डाली जाने का रहवासियों ने किया विरोध !

कलेक्टर कार्यालय पहुंच सौंपा आवेदन, लाइन का स्थान बदलने की मांग



देवास। रहवासी क्षेत्र में पहले से डली 11 केवी लाइन के पास एक बार ओर 11 केवी लाइन डाले जाने की शिकायत को लेकर वार्ड क्रमांक 11 मेंढकीचक के रहवासी मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और आवेदन सौंपा। रहवासी श्रवण सिंह ठाकुर ने बताया कि वार्ड क्रं. 11 मेंढकीचक में पहले से ही 11 केवी लाईन डली हुई है एवं उसके ऊपर एक ओर 11 केवी लाइन डाली जा रही है। जहां पर यह लाइन डाली जा रही है वह रहवासी क्षेत्र है और लगभग सभी ग्रामीण जन इस रास्ते से होकर गुजरते है। लाईन के नीचे शासकीय माध्यमिक विद्यालय भी है। यहां बच्चे पढ़ने आते है और आसपास के बच्चे खेलते रहते है। हमारा क्षेत्र घनी आबादी वाला है। बारिश के दिनों में हर कभी आंधी, तूफान आता है, जिससे  लाईन के तार टूटने की संभावना बनी रहती है। लाइट फाल्ट होने से आगजनी भी हो सकती है, जिससे जनहानि के साथ रहवासी क्षेत्र का नुकसान भी हो सकता है। रहवासियों ने कलेक्टर से मांग की है कि 11 केवी लाईन का स्थान बदले जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया जाए। लाइन का स्थान नहीं बदले जाने पर रहवासियों द्वारा आंदोलन व चक्का जाम किया जाएगा।











Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा