देवास जिले की मार्शल आर्ट जुजित्सु खिलाड़ी वैदेही शर्मा राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतकर जिले का नाम कर रही है रोशन !



देवास - देवास जिले के खिलाडी खेल विभाग से प्रशिक्षण पाकर अब जिले, प्रदेश और देश का रोशन कर रहे हैं। इन्हीं खिलाड़ियों में देवास की मार्शल आर्ट जुजित्सु खिलाड़ी वैदेही शर्मा हैं। देवास शहर की मार्शल आर्ट जुजित्सु खिलाड़ी वैदेही शर्मा ने राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में भाग लेकर जिले का नाम रोशन किया हैं। वैदेही शर्मा ने 7वीं एशियन जुजित्सु प्रतियोगिता 2023 थाइलैंड में 7वीं रेंक प्राप्‍त की। वैदेही 19वें ऐशियाई खेल 2023 चाईना में भाग ले चुकी है। वैदही शर्मा ने 6टीं ऐशियन जुजुत्सु प्रतियोगिता 2022 बहरीन में 4थीं रेंक प्राप्‍त की। 5वीं ऐशियन जु-जित्सु प्रतियोगिता 2021 आबु धाबी में रजत एवं कास्य पदक, साउथ ऐशियन जुजित्सु प्रतियोगिता 2019 चैन्नई, राष्ट्रीय जुजित्सु प्रतियोगिता वर्ष 2019 चेन्नई में स्वर्ण पदक, अन्तराष्ट्रीय कराते चैम्पियनशिप 2017 नेपाल काठमांडू में स्वर्ण पदक, अन्तराष्ट्रीय कराते प्रतियागिता 2017 विशाखापट्टनम में रजत पदक, द्वितीय नेशनल युथ गेम्स 2016 देवास रजत पदक जीता।





वैदही शर्मा ने एशिया कराते-डो चैम्पियशिप 2015 विशाखपट्टनम में स्वर्ण पदक, इंडो-भुटान कराते चैम्पियनशिप 2015 भूटान में स्वर्ण पदक, प्रथम नेशनल युथ गेम्स 2015 देवास में स्वर्ण पदक, विश्‍व ओपन कराते प्रतियोगिता 2014 पुणे में स्वर्ण पदक, प्रथम राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता वर्ष 2013 देवास में स्वर्ण पदक जीता। वैदेही ने अन्तर्राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता 2012 पुणे में स्वर्ण पदक जीता। वैदेही शर्मा अपनी अध्यापिका मॉ श्रीमती सीमा शर्मा ने बताया कि किताबी प्रतिभा की अपेक्षा खेल के क्षेत्र में अपना जौहर दिखाने की क्षमता लेकर बड़ी हुई। वैदेही के परिवार ने खेल विभाग द्वारा सहयोग व सुविधाओं के लिए मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का धन्‍यवाद व्यक्त किया।







Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन