भगवान शिव परम दयालु है, उनकी कृपा से लोक और परलोक के सारे काम आसानी से सफल होते हैं- पं. महेश गुरू !



देवास। श्री कैलादेवी प्रांगण में चल रही श्री शिवमहापुराण कथा में पं. महेश गुरुजी ने तीसरे दिन कि कथा में कहा श्री शिव महापुराण की कथा का श्रवण कल्याण का बीज है। धर्म के सभी साधनों में भगवत कथा का श्रवण सर्वोत्तम साधन है। जिससे भगवान का अनुग्रह प्राप्त होता है और जीव भगवत दर्शन व भगवान के धाम में जाने के योग्य हो जाता है। भगवान शिव ने कृपा करके ब्रह्मा और विष्णु को अपने स्वरूप का दर्शन कराया और उनको नाम दीक्षा देकर के सदा सदा के लिए अपना लिया। भगवान विष्णु और ब्रह्मा ने दक्षिणा के रूप में अपने आप को ही सदा-सदा के लिए उनको अर्पण कर दिया। जगत को यह संदेश दे दिया कि हमारी भी पूछ भगवान सदाशिव ही हैं तो जगत के स्वामी मालिक भगवान शिव हैं। अत: सभी को उन्हीं की आराधना उपासना करना चाहिए। वह परम दयालु है उनकी कृपा से लोक और परलोक के सारे काम आसानी से सफल होते हैं। भगवान शिव की कथा का श्रवण कीर्तन और उनका मन ही तीनों साधन वेदों से लेकर के पुराण उपनिषद मे श्रवण को सबसे ज्यादा श्रेष्ठ माना गया है। गोपाल ठाकुर ने बताया कथा के मुख्य यजमान अंकित सचिन व्यास थे। मुख्य अतिथि सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के साथ अन्य गणमान्यजनों ने कथा श्रवण कर आरती का लाभ लिया।




Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

टोंकखुर्द में कुंड में नहाने गये युवक की डूबने से मौत