विदेशो में देवास के बप्पा क्रिएशन इंडिया की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता !




देवास। शहर के वीडियो एडवरटाइजमेंट एजेंसी बप्पा क्रिएशन इंडिया को मप्र के साथ अब विदेशों में भी सराहना जा रहा है। बप्पा क्रिएशन इंडिया के प्रोपर्टियर जिम्मी गुर्जर ने बताया कि बप्पा क्रिएशन इंडिया को 6 बार अंतर्राष्ट्रीय एनीमेशन सेंटर द्वारा अवार्ड दिया जा चुका है। वर्ष 2021 में दिल्ली में यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव मनीष चौधरी के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित भी किया जा चुका है। 


हाल ही में इस एजेंसी को यूनाइटेड स्टेट के ट्रैवल एजेंसी के ग्राहकों ने एडवरटाइजमेंट कार्य के लिए चुना एवं उनके द्वारा कार्य की तारीफ करते हुए ऑडियो रिव्यू भी भेजा गया।  विदेश के ग्राहकों को बप्पा क्रिएशन इंडिया की कार्यशैली काफी पसंद आई एवं उन्होंने आगे भी इस एजेंसी के साथ काम करने के बात कही। विदेश में बप्पा क्रिएशन इंडिया के माध्यम से देवास शहर का नाम भी चर्चित हो रहा है। देवास शहर के लिए काफी गर्व की  बात है। उक्त जानकारी ओमप्रकाश सेन ने दी।











Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा