रघुपति राघव राजाराम... मप्र सरकार को सद्बुद्धि दे भगवान !

सहकारी समिति के कर्मचारी विभिन्न माध्यमों से सरकार तक पहुंचा रहे अपनी मांग




देवास। रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम, मप्र सरकार को सद्बुद्धि दे भगवान..., हनुमान चालीसा, राम रक्षा स्त्रोत सहित कई भजनों की प्रस्तुति के साथ मप्र सहकारी समिति के कर्मचारी ग्यारहवें दिन भी हड़ताल पर बैठे रहे। जिलाध्यक्ष जवाल सिंह ठाकुर ने बताया कि हड़ताल के पहले दिन से ही विभिन्न माध्यमों से धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगे सरकार तक पहुंचा रहे है, लेकिन मप्र सरकार हमारी मांग मानने को तैयार नही है। धरना स्थल पर कर्मचारियों ने नींद में सोई मप्र सरकार को उठाने के लिए भजन-कीर्तन कर सद्बुद्धि की कामना की। जिलाध्यक्ष ने आव्हान किया कि जब तक वर्ष 2019 में जारी पैक्स सेवा नियम अनुसार वेतनमान लागू नही होता। पैक्स सहकारी संस्थाओं समस्त कर्मचारियों को शामिल किया जाता। प्राइवेट उपभोक्ता भंडार, स्व सहायता समूह, वन समिति आदि को खाद्यान्न वितरण कमीशन 200 रुपए प्रति क्विंटल, सीजन 2 किलो प्रति क्विंटल नही किया जाता तब तक कामबंद हड़ताल जारी रहेगी। अभी फिलहाल हम शांतिपूर्वक ढंग से हड़ताल कर रहे है। समय आने पर भूख हड़ताल भी कर सकते है। ऐसे में किसी कर्मचारी को कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। हड़ताल के दौरान महासंघ के इंदर सिंह गौड़ संतोष शुक्ला बहादुर सिंह भाटी राकेश चौधरी, शैलेंद्र जोशी, देवेंद्र सिंह, माखनलाल वर्मा, सोनू पाटीदार, राधेश्याम  डबल चौकी, महेंद्र सिंह राजावत, महेंद्र शर्मा, मनोहर पवार,शैलेंद्र पवार, दिनेश चौहान, जीवन गोस्वामी, विक्रम सिंह डबलचौकी, ज्येन्द्र सिंह, हरेंद्र सिंह, सोनू पाटीदार, उपभोक्ता संघ के रविंद्र सिंह, देवराज सिंह सहित संपूर्ण जिले के कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।








Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा