“समर केम्प में’’ खेल संस्थाओं को सामग्री की वितरित !



देवास - प्रदेश के खेल और युवा कल्याण के निर्देशन में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को खेल सामग्री का वितरण देवास विधायक प्रतिनिधि विक्रम सिंह पवार ने किया। इस अवसर पर भरत चौधरी, पार्षद प्रतिनिधि रामचरण पटेल उपस्थित थे। म.प्र.शासन देवास हॉकी फीडर ’’सेन्टर” के प्रथम हॉकी इंडिया वेस्टझोन जूनियर में म.प्र. के स्टार गोल्डमेडलिस्ट मयंक कर्मा, हिमांशी यादव, गुणवंती सिसौदिया का सम्मान किया गया। इस अवसर पर विधायक गायत्री राजे पवार की ओर से नवोदित खिलाडि़यों का देसी खेलों में प्रोत्साहन हेतु निर्मल क्लब पाल नगर को कबड्डी मेट्स प्रदाय की गई। विधायक प्रतिनिधि श्री विक्रम सिंह पवार ने जिला हॉकी संघ देवास, देवास स्पोर्टस क्रिकेट क्लब, देवास जिला बेडमिंटन संघ एवं श्री साहू छत्रपति एरीना कुश्ती एन्ड सामाजिक सेवा समिति को खेल प्रोत्साहनार्थ राशि के चैक प्रदान किये।
इस मौके पर हॉकी, बास्केटबॉल,(धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर), वालीबॉल, फुटबॉल, सामग्री प्रदान की गई। प्रारंभ में मुख्य अतिथि द्वारा पूर्व खेल मंत्री स्व.तुकोजीराव पवार महाराज साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। अतिथि स्वागत खेल और युवा कल्याण अधिकारी हेमंत सुवीर, धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर, जया सिंह बघेल, सुधीर टोप्पो, मुजीब खान, वीरेन्द्र सिंह ठाकुर, रोहित गुप्ता, अजीम शेख आदि ने किया हॉकी प्रेमियों ने श्री विक्रम सिंह पवार का जन्मदिन केक काट कर मनाया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन यशवंत डागोरा ने किया तथा आभार जावेद पठान समन्वयक ने माना।






Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

क्या देवास में पवार परिवार के आसपास विघ्नसंतोषी, विघटनकारी असामाजिक, अवसरवादियों सहित अवैध व गैर कानूनी कारोबारियों का जमघट कोई गहरी साजिश है ? या ..... ?