राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं! Various competitions held on National Sports Day!




देवास। राष्ट्रीय खेल दिवस पर शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रधान अध्यापक महेश सोनी ने बताया कि हॉकी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ध्यानचंद की याद में राष्ट्रीय खेल दिवस पर कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिताएं करवाई गई। नींबू रेस, चेयर रेस, रस्सी कूद,सो मीटर रेस,बाल्टी बास्केट,आदि करवाई गई बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। 


कक्षा आठवीं  के कृष्ण वर्मा ने  हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद  का जीवन परिचय दिया। सभी बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। स्टाफ सदस्य श्रीमती अर्चना वर्मा,श्रीमती प्रियंका गौड़,सुश्री सूर्य बाला बघेल,राजेश चौहान उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन लकी  पाटनकर ने किया।आभार अनिकेत  रावत ने माना।
















Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन