अतिक्रमण हटाकर बना ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ ? अब बिखरी व्यवस्थाओं को समेटने में जुटा निगम !
देवास। एमजी रोड चौड़ीकरण को शहर का ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ बताया गया था। ड्रीम प्रोजेक्ट के नाम पर सड़क किनारे से अतिक्रमण हटवाया गया, व्यापारियों से सहयोग की अपील हुई और कई जगह फूल देकर खुद अतिक्रमण हटाने का आग्रह भी किया गया। कार्रवाई के बाद बाजार की तस्वीर पूरे शहर ने देखी, लेकिन इसके बाद सड़क, यातायात और निर्माण कार्यों की अव्यवस्था ने व्यापारियों और आम लोगों की परेशानी जरूर बढ़ा दी। अब हालात को पटरी पर लाने के लिए नगर निगम निर्माण कार्यों की रफ्तार बढ़ाने में जुट गया है। आज नगर निगम आयुक्त दलीप कुमार ने एमजी रोड चौड़ीकरण के चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया। नावेल्टी चौराहे से पीपल चौक तक निरीक्षण के दौरान पानी की लाइन, इलेक्ट्रिक लाइन और सीवरेज लाइन के कार्यों की स्थिति देखी गई। आयुक्त ने पानी की लाइन को एक साइड शिफ्ट करने के साथ ही चेंबर निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सीसी रोड बनने से पहले चेंबर निर्माण, लाइन शिफ्टिंग और पेयजल कनेक्शन जैसे जरूरी कार्य पूरे किए जाएं, ताकि बाद में नई सड़क को दोबारा खोदने की नौबत न आए। यानी पहले अतिक्रमण हटाओ, फि...