गांधी जयंती पर बंद रहेंगी चिकन-मटन की दुकानें एवं स्लाटर हाउस।



भारत सागर न्यूज/देवास। गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को नगर निगम सीमा क्षेत्र में चिकन-मटन व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखे जाएंगे। स्थानीय शासन विभाग मप्र के आदेश के परिपालन में देवास निकाय सीमा क्षेत्र में स्थित समस्त पशु वध गृह एवं मांस विक्रय की दुकानें 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर बंद रहेगी। आदेश का पालन नहीं करने पर मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत कार्रवाई की जाएगी।



















Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा