खेत दिवस कार्यक्रम में किसानों को खेती से संबंधी जानकारी दी।

जैविक खाद से फसल एवं मृदा को होने वाले लाभ के बारे में समझाया। 





भारत सागर न्यूज/देवास। कृषक भारती को-ऑपरेटिव लिमिटेड देवास द्वारा "खेत दिवस कार्यक्रम" का अयोजन ग्राम बांगर में किया गया। इसमें किसानों को उर्वरकों के संतुलित उपयोग, जैविक खाद, प्रमाणित बीजों सहित खेती से संबंधी विभिन्न विषयों पर किसानों को जानकारी दी गई।
              कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किसान कल्याण तथा कृषि विकास के उप संचालक आरपी कनेरिया, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. एके बड़ाया, वैज्ञानिक डॉ. महेंद्र सिंह, मप्र शासन से सम्मानित किसान धर्मेंद्रसिंह राजपूत, ग्राम बांगर के सरपंच दिलीपसिंह जाट, सौरमबाई बद्रीलालजी सहित ग्राम बांगर और आसपास के गांवों के 70 से अधिक किसान उपस्थित रहे। मंचासीन अतिथियों और अधिकारियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जीपी शर्मा द्वारा कृभको संस्था की कार्य प्रणाली, संस्था द्वारा समितियों एवं किसानों के हितार्थ के किए जाने वाले कार्यक्रम एवं कृभको द्वारा आयात किए जा रहे विभिन्न उत्पाद डीएपी, कॉम्प्लेक्स, एमएपी आदि के विषय में चर्चा की गई। साथ ही साथ उर्वरकों के संतुलित उपयोग के बारे में जानकारी प्रदान की। कृभको की प्रमाणित बीज, शंकर बीज की उपज और गुणवत्ता के विषय पर चर्चा की।





विशेष अतिथि डॉ बड़ाया द्वारा रासायनिक खाद का उपयोग कम करने के लिए सुझाव दिया गया तथा जैविक खाद से फसल एवं मृदा को होने वाले लाभ के बारे में भी विस्तार से बताया। किसानों को तरल जैव उर्वरक, कम्पोस्ट, ट्राइकोडर्मा के उपयोग विधि के बारे में भी बताया।
                 मुख्य अतिथि कनेरिया ने कृभको के समस्त उत्पाद, गतिविधियों, जनहितैषी कार्यक्रमों की सराहना की। उपस्थित किसानों से जैविक खेती अपनाने, कृषि में जैविक खाद के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही कृभको द्वारा प्रदाय उत्पादों तरल जैव उर्वरक एवं कम्पोस्ट के उपयोग पर जोर दिया  उनसे होने वाले लाभों के विषय में चर्चा की। कृभको द्वारा बांगर क्षेत्र में खाद की सुगमतापूर्वक उपलब्धता के लिए कृभको को धन्यवाद दिया और कृभको के उत्पादों की सराहना की। किसानों को सौरमबाई बद्रीलाल के खेत का भ्रमण कराया, जहां पर सोयाबीन की फसल में सिटी कंपोस्ट एवं तरल जैव उर्वरक का डेमो डाला गया था। किसानों ने भ्रमण के दौरान कृभको के दोनों उत्पादों के परिणामों की प्रशंसा की।


कार्यक्रम का संचालन राहुल पाटीदार कनि. क्षेत्रीय प्रतिनिधि कृभको देवास ने किया। आभार सरपंच श्री जाट एवं एसपीयू के क्षेत्र प्रतिनिधि जयप्रकाश पाटीदार ने माना।


















Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

टोंकखुर्द में कुंड में नहाने गये युवक की डूबने से मौत