कांग्रेस कमेटी द्वारा राजोद लाबरिया व बंरमडल का कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न।

 




भारत सागर न्यूज/सरदारपुर - विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर कार्यकर्ताओ की नब्ज टटोलने के उद्देश्य से सरदारपुर ब्लाक कांग्रेस पार्टी  द्वारा लाबरिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बुधवार को आयोजित किया गया जिसमें विधायक प्रताप ग्रेवाल बतौर मुख्य अतिथि थे। 
                    जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष श्याम अग्निहोत्री,जिला कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद जोशी,प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह मिंडा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह बना, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेश द्विवेदी, ब्लाक कांग्रेस अध्य्क्ष रतनलाल पडियार, महिला ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मैना मारू,किसान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष शिवाजी ठन्ना, यूथ कांग्रेस   विधानसभा अध्य्क्ष दिनेश चौधरी,रमेश सेठ बोरीवाल, मदन मारू आदि मंचासीन थे। 
         


        

इस मौके पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए विधायक ग्रेवाल ने कार्यकर्ताओं से अपील की प्रदेश से भाजपा सरकार को उखाड़ फेखने का वक्त आगया है। सभी एकजुट होकर पार्टी को मजबूती के साथ जिताने की कमर कसले जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री शिवराज की कार्यशैली पर जमकर निशाने साधे। कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया, जिसमें कलाकारों ने शिवराज सरकार की योजनाओं, किसानों, बेरोजगारी आदि मुद्दों पर कटाक्ष किये। कार्यकर्ता सम्मेलन में आसपास क्षेत्रो से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए। आभार श्रीमती मैना मारू ने किया। संचालन पण्डित अल्पेश दवे ने किया। 


















Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन