वर्ष 2018 के प्रकरण के स्थाई वारंटी को भौरासा पुलिस ने किया गिरफ्तार....

 




भारत सागर न्यूज/भौरासा/चेतन यादव - दिनांक 6.10.2023 को मुखबिर की सुचना पर प्रकरण क्रमांक 128/18 धारा 31 घरेलू हिंसा के आरोपी महेंद्र पिता कुमेर सिंह राजपूत उम्र 39 साल निवासी ग्राम बटावदा जिला आगर मालवा को पकड़ने के लिए देवास पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवास (शहर ) जयवीर सिंह भदौरिया एवं मान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पी.एन.गोयल अनुभाग सोनकच्छ के मार्गदर्शन में आरोपी के धरपकड़ हेतु टीम गठित की गई। 





टीम द्वारा सरगर्मी से तलाश करते हुए मुखबिर से सुचना मिली थी की आरोपी अपने गांव बटावदा आया हुआ है, जिसे पकड़ने के लिए तत्काल टीम जिसमे उनि अख्तर पठान थाना भौरासा, आर 943 भूपेन्द्र सिंह थाना भौरासा, आर चालक 71 गुरुप्रशाद दांगी थाना भौरासा, सैनिक 1007 जोएब थाना भौरासा शामिल थे। इनकी एक टीम गठित की गई व ग्राम बटावदा जिला आगर मालवा भेजा गया। जहा आरोपी को घेराबंदी करके पकड़ा गया। निरी. संजय मिश्रा थाना प्रभारी भौरासा, उप. निरीक्षक अख्तर पठान, प्र आर.770 शिव सिंह सेंगर सायबर सेल देवास, आर 943 भूपेन्द्र सिंह,आर चालक 71 गुरुप्रसाद दांगी, सैनिक जोएब का सराहनीय कार्य रहा। 





 












Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन