मप्र युवा शिवसेना गौरक्षा न्यास महिला मोर्चा में नियुक्तियां, सपना सिसोदिया जिलाध्यक्ष बनी.....




भारत सागर न्यूज/देवास। मध्य प्रदेश युवा शिवसेना गौरक्षा न्यास संगठन द्वारा देवास जिले में संगठन विस्तार हेतु सतत रूप से नए सदस्यों को जोडकर नियुक्ति की जा रही है।  इसी कड़ी में गौरक्षा न्यास के संस्थापक व अध्यक्ष मनीष सिंह चौहान की अनुशंसा पर उज्जैन संभाग अध्यक्ष एवं मुकेश कुमावत की सहमति पर देवास जिलाध्यक्ष मोहित जाट ने गौरक्षा न्यास युवा महिला मोर्चा में नवीन नियुक्ति करते हुए जिलाध्यक्ष सपना सिसोदिया, जिला महामंत्री सीरिया राणावत, तहसील अध्यक्ष खुशी मेहता, तहसील मंत्री जया जायसवाल को मनोनीत किया। नवीन पदाधिकारियों के मनोनयन पर संगठन पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं इष्टमित्रों ने बधाई दी।




















Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा