झुग्गी बस्ती के जरूरतमन्दों को भोजन कराकर बच्चों को पढ़ाई के लिए किया प्रेरित।




भारत सागर न्यूज/देवास। संस्था मानस ने श्राद्ध पक्ष पर मीठा तालाब वृद्ध आश्रम झुग्गी बस्ती के पास स्थित बस्ती के जरूरतमन्दों को भोजन कराया। संस्था सचिव राजेश पटेल ने बताया कि संस्था मानस वर्षभर जनहित में कार्य करती रहती है। इसी के अंतर्गत संस्था के पदाधिकारियों ने जरूरतमन्दो को भोजन कराकर वहाँ के बच्चों को उच्च शिक्षा हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि जो बच्चे स्कूल नहीं जा रहे उन बच्चो को संस्था पढ़ाई में हर सम्भव मदद कर ज़िम्मेदारी उठाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विक्रम सिंह पवार, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, भरत चौधरी, योग गुर राजेश बैरागी, हिन्द फ़ौज कमांडर जितेंद्र गोस्वामी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। संस्था अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने संस्था की सभी गतिविधियों की जानकारी दी। 






संचालन उपाध्यक्ष डॉ. जुगलकिशोर ने किया। सिंगिंग फॉर  चैरिटी के कलाकार राजेश पटेल, जुगल किशोर राठौर, अभय मुले, रमेश चौधरी, शक्तिवर्धक निगम, सुनील पॉल ने सुमधुर भजनों व गीतों की प्रस्तुति दी। साथ ही बस्ती की बच्चियों ने भी शानदार गीत गाकर अपनी प्रस्तुतियां सभी का मन मोहा। श्री पवार ने अपने उद्बोधन में संस्था की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह परमार्थ कार्य करने वाली संस्था के कार्य अति सराहनीय है। संस्था मानव को सदैव हमारा सहयोग रहेगा। इस अवसर कुमेर सिंह वर्मा, अंबार आम पाँचाल, विशाल रेड्डी, रोहित शर्मा, अभिषेक जोशी, विजेंद्र नाहर, रोहित शर्मा, गौरव अम्बे, पवन शिंदे, भीम दायमा, योगेन्द्र मोहरी, जय प्रकाश परमार, भानु सोलंकी, धर्मेंद्र भदौरिया, गुड्डू सोलंकी, राकेश मेहर , मंगल सिंह कुशवाहा आदि उपस्थित थे। आभार संस्था के अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने माना।




 












Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन