विधायक निवास पर पैक्स कर्मचारियों ने कराया मुंडन, मांगे मंगवाने के लिए कर्मचारियों ने किया अनोखा प्रदर्शन फिर शुरू की अनिश्चित कालीन हड़ताल।

 




भारत सागर न्यूज/देवास। अपनी दो सूत्री मांगे पूरी नहीं होने सहकारिता विभाग के कर्मचारियों ने दोबारा अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी है। रविवार को पैक्स कर्मचारियों ने जिलेभर में अनोखा विरोध प्रदर्शन कर मुंडन कराया। मध्यप्रदेश सहकारिता विभाग से जुड़े पैक्स के 860 कर्मचारियों ने सरकार पर छलावे का आरोप लगाते हुए 30 सितंबर से दोबारा हड़ताल शुरू कर दी है। पैक्स कर्मचारियों के अनुसार उनकी दो सूत्री प्रमुख मांगे हैं। जिलाध्यक्ष जवाल सिंह ठाकुर ने बताया कि कन्नौद विधायक आशीष शर्मा के निवास एवं उदयनगर धरना स्थल पर कर्मचारियों ने मुंडन कराकर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष ठाकुर ने कहा कि दो मांगे पूरा करवाने के लिए उनका संगठन कई वर्ष में संघर्ष कर रहा है।





पिछले 16 अगस्त से प्रदेशभर के 55 हजार पैक्स कर्मचारियों ने हड़ताल शुरु की थी। 28 दिन चली हड़ताल के बाद सरकार ने महापंचायत बुलाकर मांगे मनाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद सहकारिता कर्मचारियों ने 12 सितम्बर को हड़ताल समाप्त कर दी थी। हड़ताल समाप्त होने के बाद से ही सरकार टालमटोल करती रही और अंत में अगले आदेश तक महापंचायत की तारीख को स्थगित कर दिया । प्रदेश सरकार के इस फैसले से सहकारिता विभाग से जुड़े कर्मचारियों में आक्रोश है और अब 30 सितंबर से पैक्स कर्मचारियों द्वारा दोबारा हड़ताल शुरू कर दी। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि सरकार उनकी मांगे माने और आदेश जारी करे इसके बाद ही उनकी हड़ताल खत्म होगी। इस दौरान अशोक गुर्जर, तहसील अध्यक्ष इंदर सिंह परमार, कनौद अध्यक्ष जगदीश शर्मा, विनोद जोशी, विजय जोशी काटा फोड़, मुकेश व्यास खातेगाव, विवेक तिवारी कनौद, रमजान शेख, काटाफोड सहित सेकड़ो कर्मचारियो ने हड़ताल पर रहकर विरोध जताया।



















Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन