दशहरे पर निकलेगा चल समारोह, फिर होगा रावण दहन......




देवास। श्री रामी गुजराती माली समाज एवं ज्वाला परिवार के तत्वाधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी चल समारोह निकाला जाकर विशाल रावण दहन किया जाएगा। पार्षद प्रतिनिधि अजय पडियार ने बताया कि 24 अक्टूबर, मंगलवार को को प्रभु श्रीराम का विशाल ऐतिहासिक चल समारोह शाम 7 बजे निकाला जाएगा। चल समारोह में ढोल, ताशे, डीजे के साथ विद्युत चलित झांकियां सहित श्री राम दरबार और कई मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेगी।


चल समारोह मालीपुरा से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए ज्योतिबा फुले चौराहा मालीपुरा पहुंचेगा। जहां रात्रि 10 बजे प्रभु श्रीराम द्वारा विशाल रावण दहन होगा। श्री पडियार ने समस्त नगरवासियों से चल समारोह में उपस्थित होकर रावण दहन कार्यक्रम में हिस्सा लेने की अपील की है। 















Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन