मानव श्रंखला के माध्यम से बागली विधानसभा के ग्राम पुंजापुरा में मध्यप्रदेश का नक्शा बनाकर दिया मतदान करने का संदेश......




भारत सागर न्यूज/देवास - विधानसभा निर्वाचन-2023 में शतप्रतिशत मतदान के लिए कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषव गुप्‍ता के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे है। जनपद पंचायत बागली में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ग्राम पंचायत पुंजापूरा में वसुंधरा स्कूल में स्कूली बच्चों, महिलाओं के माध्यम से मध्यप्रदेश का नक्शा मानव श्रंखला के माध्यम से बनवाकर शत प्रतिशत मतदान करने का सन्देश दिया गया। इस दौरान सभी उपस्थितजनों द्वारा शत प्रतिशत मतदान की शपथ ली गई। हस्ताक्षर अभियान में सभी ने अपने हस्ताक्षर किये, तथा मैं हुँ मतदाता की सेल्फी भी ली।

















Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन