ग्राम भलाई कला में अक्षत पूजन कलश यात्रा का आयोजन

 अक्षत पूजन कलश यात्रा का गांव में  पुष्पवर्षा कर जगह जगह किया स्वागत

 
भारत सागर न्यूज/भौरासा निप्र/चेतन यादव - ग्राम भलाईकला में श्री राम जन्मभूमि अक्षत पूजन के बाद भव्य कलश यात्रा का  आयोजन किया गया गौरतलब है कि आगामी 22 जनवरी को श्री राम जन्मभूमि अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। जिसको लेकर देशभर में  हर्षोल्लास के साथ अक्षत पूजन कलश यात्रा निकाली जा रही है इसी क्रम में सोमवार को रात्रि में  अयोध्या से पूजित अक्षत कलश भलाई कला पहुंचा। यहां पर श्री राम मंदिर मे अक्षत कलश की पूजा अर्चना की गई। 



                                जय जय सियाराम के जयघोष से साथ अक्षत कलश पूजन यात्रा श्री राम मंदिर से होते हुए हनुमान मंदिर व पूरे गांव में भ्रमण किया गया। जो गांव के प्रमुख मार्गो से होते हुए श्री राम मंदिर पहुंची। श्री राम मंदिर में राम जी की व अक्षत (चावल) कलश की भव्य आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। यात्रा का गांव में जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। 


           अक्षत कलश यात्रा का उद्देश्य हर व्यक्ति को राम मंदिर जाने के लिए निमंत्रण देना है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। इस श्रंखला में ग्राम भलाई कला में निमंत्रण के स्वरूप अक्षत का वितरण किया गया। इस अवसर पर इस कलश यात्रा में संत श्री पंडित बाबूराव शर्मा राम मंदिर पुजारी एव बद्री दास जी बैरागी सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे। 










Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन