सुभाषचंद्र बोस की जयंती के पूर्व सौंदर्यीकरण एवं डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाने की मांग




भारत सागर न्यूज/देवास। जवाहर नगर में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा की जयंती 23 जनवरी को मनाई जाएगी। जयंती के पूर्व प्रतिमा के आसपास सौंदर्यीकरण की मांग सामाजिक कार्यकर्ता एवं गोपाल अग्रवाल ने निगम आयुक्त, जनप्रतिनिधि एवं संबंधित जवाबदारों से की है। अग्रवाल ने बताया कि जनवरी 2022 में सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी ने बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जवाहर नगर स्थित मार्ग का नामकरण 23 जनवरी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम से किया गया था। 




                                      इस जनवरी 2024 को दो वर्ष पूर्ण हो जायेंगे। जयंती के पूर्व मार्ग पर 23 जनवरी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम की पट्टी लगाए जाने के आदेश प्रदान किए जाकर आसपास साफ-सफाई की जाए। साथ ही प्रतिमा के चारों ओर सौंदर्यीकरण एवं प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जाए।








Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन