महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के उपलक्ष्य में एक दिवसीय कार्यक्रम हुआ आयोजित





भारत सागर न्यूज/देवास। विश्व युवक केंद्र दिल्ली के नेतृत्व में सौंदर्य सेवा संस्थान समिति देवास द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कार्यक्रम 23 फरवरी 2024 को योगिता बाल मंदिर स्कूल अमोना में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की थीम "इन्वेस्ट इन वीमेन एक्सलरेट प्रोग्रेस" जिसके तहत पोस्टर मैकिंग एवं रैली का आयोजन हुआ। जिसमें महिलाओं के इन्वेस्टमेंट कार्य व उनके अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही के कार्यों में तेजी लाना एवं महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए उनके उत्थान, अधिकारी, नेतृत्व जैसे विषय को लोगों तक पहुंचाया। 




                          साथ ही कार्यक्रम में स्कूल की बालिकाओं द्वारा आत्मरक्षा पर बल देते हुए कराटे कला का प्रदर्शन किया गया। साथ ही शामिल प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 
सौंदर्य सेवा संस्थान समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मंडलोई ने बताया कि, "महिलाओ को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। इस कार्यक्रम के तहत हम नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देकर महिलाओं के कार्यों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहचान प्रदर्शित करना चाहते है।"



                      कार्यक्रम में विशेष अतिथि बैंक ऑफ इंडिया के एफएलसी स्वामी नाथ , सीएससी जिला प्रबंधक शैलेश सोनी जी,  घनश्याम पांचाल जी, स्कूल प्राचार्य श्रीमती सुधा श्रीवास्तव जी, संस्था अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मंडलोई जी, संस्था उपाध्यक्ष योगेश मंडलोई जी, कु. योगिता जी, कु. वंशिका पटेल श्री नमन श्रीवास्तव जी, श्रीमती हर्षिता रेनिवाल जी, उपस्थित थे। कार्यक्रम संचालन श्रीमती सुनीता मंडलोई व आभार श्रीमती सुधा श्रीवास्तव ने किया। 



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन