नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने 5 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

 


सीहोर/रायसिह मालवीय - पुलिस अधीक्षक सीहोर मंयक अवस्थी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग एवं आकाश अमलकर एस.डी.ओ.पी. आष्टा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पार्वती चिन्मय मिश्रा को दुष्कर्म के आरोपी को तत्काल गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्देश दिये थे । उपरोक्त दिशा निर्देश के पालन में थाना पार्वती पुलिस द्वारा धारा 363,366,376(3),323,342,506 भादवि ¾ पॉक्सो एक्ट में आरोपी की गिरफ्तारी करने में सफलता प्राप्त की है। 

घटना क्रम – दिनाँक 12.03.24 को फरियादीया/ पीड़िता ने रिपोर्ट की थी कि आरोपी निवासी दुपाडिया नें दिनांक 11.03.24, नें अपने कमरे में ले जाकर जबरन गलतकाम (बलात्कार) किया व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी । न मानने पर नाबालिग बालिका के साथ थप्पड मुक्को से मारपीट किया, नाबालिग पीडिता की रिपोर्ट पर तत्काल थाना पार्वती पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। उक्त प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश हेतु टीम गठीत की गई तथा आरोपी की तलाश हेतु मुखवीर लगाए गये । मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की आरोपी अपने घर पर सो रहा है सूचना की तस्दीक हेतु आरोपी के घर पहुच कर दबिश देकर उसे पकड़ा, तथा आरोपी से अपराध सदर के संबंध में पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा जुर्म करना स्वीकार किया जिसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।

आरोपी - जितेन्द्र पिता गोविन्द मालवीय उम्र 23 वर्ष निवासी दुपाडिया थाना पार्वती जिला सीहोर 

सराहनीय भूमिका - उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पार्वती चिन्मय मिश्रा, सउनि अशोक श्रीवास्तव, प्र.आर. 477 अम्भूनाथ पाण्डेय, प्रआऱ 50 जगदीश, आर 433 सोमपाल वर्मा, आर. 826 सचिन आर. 801 अरुण परमार, , म.आर 756 रंजना सै. 137 जितेन्द्र सै. 142 मानसिंह, एवं थाना पार्वती पुलिस का सराहनीय योगदान रहा। 

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन