माताजी टेकरी के सम्पूर्ण क्षेत्र मे विशेष सफाई अभियान निरंतर चलाया जा रहा

  • श्रद्धालुओं की शुद्ध पीने के पानी की सुविधाओं हेतु विभिन्न स्थानो पर निगम ने लगाई प्याउ

भारत सागर न्यूज/देवास। चैत्र नवरात्री पर्व पर माताजी टेकरी पर माताजी के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं हेतु नगर निगम द्वारा टेकरी के सम्पूर्ण क्षेत्र मे विशेष सफाई अभियान निरंतर चलाया जा रहा है तथा गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए श्रद्धालुओं को शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था भी निगम द्वारा की गई है। जिसके अन्तर्गत सम्पूर्ण टेकरी क्षेत्र शंख द्वार रपट मार्ग, माताजी पेढी मार्ग व आस पास के क्षेत्रो मे निगम द्वारा निर्धारित स्थानों पर रखी गई डस्टबीनों मे एकत्रित हुए कचरे तथा मार्ग पर अनुपयोगी सामग्री के कचरे को तत्काल उठाया जा रहा है। 







इसी प्रकार श्रद्धालुओं को शुद्ध पाने के पानी की व्यवस्था अन्तर्गत विभिन्न स्थानों निगम कार्यालय के समीप, बस स्टेण्ड, स्टेशन रोड, माताजी द्वार, गजरा गियर्स चौराहा, भोपाल चौराहा, बीमा चौराहा, मंडुक पुष्कर, विकास नगर व अन्य प्रमुख स्थानों पर शुद्ध पीने के पानी की प्याउ लगाई गई है। इन कार्यो को सुचारू रूप से किये जाने हेतु आयुक्त रजनीश कसेरा के द्वारा निगम अधिकारियों व कर्मचारियों की राउंड अप ड्युटी लगाई गई है। आयुक्त ने टेकरी पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे माताजी के दर्शन व पूजन अर्चन करने के पश्चात हार, फुल व अन्य अनुपयोगी सामग्री को निर्धारित स्थानो पर रखी गई डस्टबीनों मे ही डाले एवं स्वच्छता मे सहभागी बनें।


Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा