कांग्रेस ने बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर जी के साथ किया अन्याय- श्री सोलंकी

- भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ डॉ. अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा




भारत सागर न्यूज़/देवास। स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात महान समाज सुधारक, देश के प्रमुख भारतीय विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के साथ कांग्रेस ने बड़ा अन्याय किया। उनके विचारों का सदैव विरोध किया। उज्जैन रोड तिराहा पर स्थित डॉ. अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण करते हुए यह बात देवास शाजापुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी महेन्द्र सिंह सोलंकी ने कही। श्री सोलंकी ने डॉ. अम्बेडकर जी की उंचाई, विचार, अध्ययन एवं ज्ञान का स्मरण करते हुए कहा कि कांग्रेस ने मरणोपरांत डॉ. अम्बेडकर जी के भारत रत्न सम्मान को 34 वर्षों तक लटकाएॅ रखा। कांग्रेस ने उन्हे संसद पंहुचने तक के मार्ग में रोड़े अटकाएॅ। लोकसभा के आम चुनाव में दो बार उन्हे कांग्रेस के कारण हार का सामना करना पड़ा। यहां तक की कांग्रेस तो डॉ. अम्बेडकर जी को संविधान सभा का सदस्य तक नहीं बनने देना चाहती थी। लोकतंत्र के 75 वर्षो में कांग्रेस ने दलितो को डराते, धमकाते हुए सत्ता हथियाने के लिये वोट तो बटोरे, लेकिन समाज सुधारक अम्बेडकर जी एवं उनके विचारो को आत्मसात नहीं किया, न ही उन्हे पूर्ण सम्मान प्रदान किया। श्री सोलंकी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं अम्बेडकर जी के सम्बन्धो को लेकर भी भ्रांतियॉ फैलाई गयी, जबकि अम्बेडकर जी सामाजिक समानता की दिशा में संघ के कार्यो की सराहना करते थे। यही नहीं उन्होंने संघ शिक्षा वर्ग का दौरा भी किया एवं डॉ साहब हेडगेवार जी से दलितों के उत्थान को लेकर गहन चर्चा करते हुए स्वयंसेवको के साथ भोजन भी किया था । 2014 में जब देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी। तब अम्बेडकर जी के स्मारक की आधारशिला रखी गयी। वर्ष 2017 में अम्बेडकर जी के नाम पर भीम ऐप लांच किया गया। दिल्ली में अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर की स्थापना की गयी। भारतीय संविधान एवं दलितो के उत्थान में डॉ. अम्बेडकर जी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। वर्ष 2018 में अम्बेडकर नेशनल मेमोरियल का उदघाटन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, पार्षद भूपेश ठाकुर, संजय दायमा, महेश चौहान, शुभम यादव, शेखर कौशल, अशीष दवे, पंकज सोनी, संतोष वर्मा, अनमोल जायसवाल, दीपक चौधरी, लोकेन्द्र शुक्ला, राजेश नागेश, अशोक कटारिया, चिमनलाल जी, लोकेश रघुवंशी, नितिन शर्मा, मुकेश शर्मा, राहुल कुशवाह, नन्दू महाराज कुशवाह, मनोज जायसवाल, देव मुछाल, कन्हैया सवलिखिया, मुकेश दरबार, दीपक ठाकुर, आकाश ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा