95 वर्षीय बुजुर्ग महिला अतिका बाई मोदी डाक मतपत्र से किया मतदान
भारत सागर न्यूज/देवास। संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत देवास विधानसभा क्षेत्र के शहरी प्रभाग की 95 वर्षीय बुजुर्ग श्रीमती अतिका बाई मोदी ने अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए मतदान किया। अतिकाबाई के पुत्र डॉ. इकबाल मोदी ने बताया कि घर से ही डाक मतपत्र के जरिए मतदान की जो सुविधा दी गई है, यकीनन सराहनीय है।
इस सुविधा से कई 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए मतदान कर रहे है।

Comments
Post a Comment