टप्पा के विजय कलेशरिया को भोपाल में सम्मानित कर सर्टिफ़िकेट दिया गया
भारत सागर न्यूज़/देवास/हाटपिपलीया। मध्यप्रदेश के संदर्भ में सामाजिक कार्यों को गति देने वाले, दलित - आदिवासी मानव अधिकार रक्षकों, RTI कार्यकर्ता, अधिवक्ता साथियों के कार्यों को गति देने और उनके अनुभवों को साझा करने के लिए "नेशनल दलित मूवमेंट फॉर जस्टिस" के द्वारा एक दिवसीय DHRD (दलित मानव अधिकार रक्षक) कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में टप्पा के विजय कलेशरिया की सहभागिता रही ओर उन्होने अपनी प्रस्तुती दी ओर उनको सम्मानित कर सर्टिफ़िकेट दिया गया जिससे वे आगे जाकर अपने माता पिता समाज तथा देश का नाम रोशन कर सके।


Comments
Post a Comment