स्व. सरला देवी धरवॉं की स्मृति में गौशाला में धरवॉं परिवार ने किया दान
भारत सागर न्यूज़/सीहोर/आष्टा /रायसिंह मालवीय। सनातन धर्म के ग्रंथों में उल्लेख है मनुष्य के प्राण निकलने के बाद गौ माता की पूछ पकड़ कर वैतरणी नदी को पार कर स्वर्ग तक गौ माता ही पहुंचती है भगवान श्री कृष्णा ने स्वयं पृथ्वी पर अवतार लेकर गौ माता की सेवा कर यह संदेश दिया है गौ माता सभी की माता है पूरे विश्व में गौ माता के दूध से पालन पोषण होता है। सनातन धर्म को मानने वाले धर्म प्रेमी बंधुओ द्वारा आष्टा नगर के ईशान कोण में स्थित
मां पार्वती धाम गौशाला नगर के धार्मिक नागरिकों के सहयोग से संचालित हो रही है मां पार्वती धाम गौशाला में गौ माता की देख रेख एवं बीमार पशुओं का उपचार निरंतर रूप से किया जा रहा है।
वरिष्ठ अभिभाषा राजमल धरवॉं की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती सरला देवी धरवॉं की स्मृति में मां पार्वती धाम गौशाला की गौ माता के आहार एवं गौशाला निर्माण हेतु राधा कृष्ण धरवॉं एडवोकेट, सुरेशचंद्र धारवॉं, मुकेश चन्द्र धारवॉं,धीरज धारवॉं एडवोकेट, नितिन धरवॉं, विकास धारवॉं , सचिन धरवॉं ,सौरभ धारवॉं एडवोकेट,रजत, प्रिंस, अनुराग एडवोकेट, प्रज्ज्वल एडवोकेट, उज्वल , विनायक, धारवॉं परिवार की ओर से 5100/रुपए की दान राशि मां पार्वती धाम गौशाला समिति कोषाध्यक्ष संजय सुराणा को प्रदान की गई है साथी स्वयं के घर में गौ माता के दान हेतु गौ माता गुल्लक रखी गई थी जिसमें प्रतिदिन गौ सेवा के लिए दान राशि डाली जाती थी वह गुल्लक की राशि 2951/रूपए गौशाला को स्वर्गीय श्रीमती सरला देवी धारवॉं की स्मृति में राशि प्रदान की गई इस अवसर पर उपस्थित मां पार्वती धाम गौशाला कोषाध्यक्ष संजय सुराणा, नरेंद्र पोरवाल, लोकेंद्र धारवॉं, बसंत पाठक, एवं मां पार्वती धाम गौशाला समिति अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने मृत आत्मा के प्रति ईश्वर से प्रार्थना करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं धारवॉं परिवार का हृदय से आभार व्यक्त किया।


Comments
Post a Comment