मुख्यमंत्री डॉ. यादव का तूफानी दौरा, कल देवास में विशाल रोड़ शो

 


भारत सागर न्यूज़/देवास। देवास शाजापुर लोकसभा क्षेत्र में आगामी 13 मई, सोमवार को मतदान होना है। चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा के कार्यकर्ता भीषण गर्मी में दिन रात अथक परिश्रम करते हुए सम्पूर्ण लोकसभा क्षेत्र में बूथ स्तर तक भ्रमण कर रहे है। प्रचार सामग्री, मतपर्ची वितरण के साथ घर घर सम्पर्क कर रहे है। वृहद स्तर पर सामाजिक सम्पर्क किया जा रहा है। भाजपा के लोकप्रिय सांसद प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी का जनसंपर्क अभियान, सभाएं अनवरत जारी है। मतदान से चार दिन पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का तूफानी दौरा कार्यक्रम देवास तय हुआ है। लोकसभा मीडिया प्रभारी शेखर कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 मई, गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बागली से सड़क मार्ग द्वारा चापड़ा, हाटपीपल्या, नेवरी होते हुए शाम 6 बजे देवास आयेंगे। देवास में मुख्यमंत्री डॉ यादव भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी के समर्थन में विशाल रोड़ शो करेंगे। रोड़ शो सोमेश्वर महादेव मंदिर नहार दरवाजा से प्रारंभ होकर नयापुरा, जनता बैंक, सुभाष चौक, नावेल्टी चौराहा, बजरंगपुरा, तहसील चौराहा होते हुऐ सैय्याजी द्वार पर पहुंचेगा। जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं महेंद्र सिंह सोलंकी की सनातनी विचारधारा से जुड़े सेकडो समर्थक और प्रशंसक इस रैली में उपस्थित रहेंगे। 


Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा