भारतीय सेना में चयन पर मनोजसिंह राजपूत का किया स्वागत

देश की सेवा का अवसर सौभाग्य से प्राप्त होता है- युवा कृषक राजपूत



भारत सागर न्यूज़/देवास। अग्निवीर योजना अंतर्गत ग्राम मांगरोला के मनोज पिता जोरावरसिंह राजपूत का चयन भारतीय सेना में हुआ है। उनके चयन पर पूरे गांव में उत्साह का वातावरण है। ग्रामीणों ने पूरे गांव में जुलूस निकालकर राजपूत का स्वागत किया।

इस अवसर पर मप्र शासन से सम्मानित ग्राम छोटी चुरलाय के युवा कृषक धर्मेंद्रसिंह राजपूत ने मांगरोल पहुंचकर मनोज राजपूत का पुष्पहार से स्वागत किया। उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए युवा कृषक राजपूत ने कहा, कि देश की सेवा का अवसर सौभाग्य से प्राप्त होता है। मनोज राजपूत का चयन होना हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। युवा कृषक राजपूत ने मनोज के भारतीय सेना में चयन होने पर उज्जवल भविष्य की कामना कर शुभकामना दी।

इस अवसर पर विजयपालसिंह तंवर, रणवीरसिंह तंवर, शिवमसिंह तंवर, विशालसिंह तंवर, शिवपालसिंह तंवर, विजेंद्रसिंह तंवर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा