रात में कारों के कांच फोड़ने वाले बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा: जन्मदिन पर रौब जमाने मचाया उत्पात, शराब की तस्करी करते धराएं




भारत सागर न्यूज़/देवास। सोमवार की रात ट्रैवल एजेंसी संचालक की दो कारों पर कुछ बदमाशों ने पत्थर मारकर कांच फोड़ दिए थे। कांच फोड़ने की पूरी घटना सीसीटीवी में आने के बाद फरियादी ने थाना औद्योगिक क्षेत्र में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपने मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया। बदमाशों को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया।



दहशत फैलाने कारों को पहुंचाया नुकसान.....



थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया कि बदमाशों में से एक का जन्मदिन मनाकर उसके साथी अर्चना विहार क्षेत्र में अपना रौब दिखाने समूह में लोगों को धमकाने और दहशत फैलाने के उद्देश्य से घूम रहे थे। इसी दौरान सभी ने मिलकर क्षेत्र में कारों को नुकसान पहुंचाया था। आज पुलिस ने बदमाशों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। बाकी फरार बदमाशों की तलाशी भी जारी है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा