स्थानकवासी जैन श्रावक संघ का गठन, दिलीप चौधरी अध्यक्ष बने

 


भारत सागर न्यूज़/देवास। आगामी समय मे स्थानक में जैन संत के आगमन, चातुर्मास, धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों को संचालन करने के उद्देश्य से रविवार स्थानीय महावीर भवन में स्थानकवासी जैन समाज की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें वर्धमान श्वेतांबर स्थानकवासी जैन श्रावक संघ का गठन किया गया। चुनाव में मतदान अवश्य करने के संकल्प के साथ शुरू हुई बैठक में सर्व सहमति से अध्यक्ष दिलीप चौधरी, उपाध्यक्ष रवि दरडा, आनंद जैन, सचिव प्रितेश सचेति, कोषाध्यक्ष पंकज चौधरी, सह सचिव हिमांशु जैन, प्रचार सचिव सिद्धार्थ मोदी को बनाया गया। साथ ही संरक्षक के एम जैन, कैलाशचन्द्र जैन, अनिल मेहता, जवाहर सुराना व परामर्शदाता संजय जैन, किशोर महाजन, बाबूलाल जैन, अशोक मेहता, कार्यकारणी सदस्य नवीन चौधरी, मितेश घोड़ावत, लक्ष्मीलाल मेहता, संतोष घरवाल, पंकज चौधरी, मुकेश जैन, प्रदीप तुमसार वाला, गिरीश चौधरी को बनाया गया। उक्त जानकारी पंकज चौधरी ने दी।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा